फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे बैठी सवारी ने नहीं लगाया हेलमेट, 290 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों को हेलमेट न लगाना भारी पड़ गया। सीपीयू ने चेकिंग के दौरान 290 वाहनों का चालान किया है। चार बाइकों को सीज किया गया साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों से 27 हजार का जुर्माना वसूला गया है। सीपीयू इंस्पेक्टर हरिकेश सिंह के अनुसार हेलमेट न पहनने पर चालान की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


स्कूल न जाकर बुलेट से हल्द्वानी पहुंच गए तीन छात्र
हल्द्वानी। रुद्रपुर के तीन छात्र विद्यालय न जाकर एक ही बुलेट पर सवार होकर हल्द्वानी पहुंच गए। नैनीताल रोड पर हाइडिल गेट के सामने परिवहन विभाग की चेकिंग टीम की नजर पड़ गई। जब टीम ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक भगाना शुरू कर दिया। टीम ने करीब एक किमी पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ा। एआरटीओ गुरदेव सिंह के अनुसार बुलेट चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके साइलेंसर में बदलाव किया गया था। इसके साथ ही बाइक सवारों के पास लाइसेंस तक नहीं था। ऐसे में बुलेट को सीज कर दिया गया। अभियान में चार स्कूल बसों और वैनों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन


पीछे बैठने वालों ने नहीं पहना हेलमेट, 290 का चालान
सीपीयू ने की कार्रवाई, सघन चेकिंग अभियान शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें