मुरथल में बस से खाना खाने उतरे एनआरआई का बैग चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
राई। सामान बस में छोड़कर होटल में खाना खाना एक एनआरआई को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसका बैग चोरी कर लिया गया। बैग में उसके पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी कागजात थे। शिकायत पर मुरथल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हिमाचल प्रदेश के जेल रोड मंडी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह प्रवासी भारतीय है व न्यूयार्क में नौकरी करता है। बुधवार को बस चालक ने मुरथल स्थित शीशमहल होटल में खाना खाने के लिए रोक दी। वह बैग छोड़कर खाना खाने चला गया, वापस लौटा तो बैग गायब मिला। जिसमें दो पासपोर्ट, वीजा पत्र, लैपटॉप, टैब, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व कपड़े थे। शिकायत पर मुरथल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।