फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब से भरा कैंटर खाई में गिरा दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात रामगाढ़ के पास देसी शराब की पेटियों से भरा कैंटर खाई में गिर गया। इससे खाई में गिरकर करीब 400 पेटियों में रखीं बोतलें टूटने से 12 लाख रुपये की शराब बह गई। घटना के बाद से खाई से शराब की महक दूर-दूर तक फैल गई। उधर, हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सीएचसी खैरना भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खैरना चौकी पुलिस के एसआई अमित कुमार ने बताया कि बाजपुर से अल्मोड़ा देसी शराब लेकर जा रहा कैंटर संख्या यूए 06डी 9715 जैसे ही मंगलवार देर रात 11:30 बजे रामगाढ़ के पास पहुंचा, असंतुलित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक जीवन सिंह (53) पुत्र खड़क सिंह और क्लीनर रामनाथ तिवारी (50) पुत्र रामचरण तिवारी निवासी चीनी मिल बाजपुर ऊधमसिंह नगर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर इलाज के लिए भेजा। घटनास्थल पर शराब की बोतलें टूटकर बिखरने से कांच ही कांच फैला हुआ है। साथ ही वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद से दूर-दूर तक शराब की महक आ रही है। खैरना चौकी के एसआई अमित कुमार ने बताया कि कैंटर में 400 पेटी देसी शराब थी जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन




कैंटर असंतुलित होकर गिरा, खाई में बह गई 400 पेटी देसी शराब
खाई से दूर-दूर तक आ रही महक, चालक-क्लीनर गंभीर घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें