नैनीताल। आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फेरी वालों का सत्यापन कराएं। साइबर क्राइम से जुड़े सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने दिनेशपुर के इंस्पेक्टर दौलतराम वर्मा को सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया।
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ जिलों में लंबित विवेचना, वांछित अपराधी गिरफ्तारी, सम्मन वारंट की तामीली, मालखाना में मालों के निस्तारण एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ईद, कैंची मेला आदि को देखते हुए पीस कमेटी की बैठकें कराई जाएं। सभी जिलों के प्रभारियों को नियमित वाहन चेक करने, तस्करी की रोकथाम के निर्देश दिए।
चोरी की वारदातें रोकने को कराएं फेरी वालों का सत्यापन : आईजी
मंडलीय अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी को दिए निर्देश