फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगास घाटी के ऐराड़ी गांव में चोरों ने बोला धावा, नौ बंद घरों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत(अल्मोड़ा)। कुछ दिनों की शांति के बाद क्षेत्र में एक बार फिर से चोर सक्रिय हो गए हैं। इस बार चोरों ने गगास घाटी के ऐराड़ी गांव का निशाना बनाया है। मंगलवार की रात्रि यहां नौ घरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने अधिकांश बंद घरों के ताले तोड़े हैं, सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घरों के ताले टूटे देखे तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक एक गृहस्वामी हरी राम ने 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत की है।राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


इस बार चोरों ने गगास घाटी के ऐराड़ी गांव को निशाना बनाया है। यहां नौ बंद घरों के ताले तोड़ दिए गए। अधिकांश लोग अब गांव से बाहर बस चुके हैं। चोरों ने कुंदन सिंह पुत्र गुसाईं सिंह, डुंगर सिंह पुत्र शिव सिंह, लाल सिंह पुत्र दौलत सिंह, थान सिंह पुत्र उमेद सिंह, गोपाल सिंह पुत्र दिवान सिंह, खीम सिंह पुत्र गुसांई सिंह, अनोप सिंह पुत्र मदन सिंह, मोहन सिंह पुत्र दिवान सिंह और हरी राम पुत्र गोपाल के घरों के ताले तोड़ दिए।

गृहस्वामी हरी राम ने अभी तक उनके घर से 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत की है। हरी राम महीने में घर आते-जाते रहते हैं। इधर चोरी की घटना से पूरे गगास घाटी क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि गांव भी अब सुरक्षित नहीं है। कुछ महीने पहले पूरे क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियां हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें