हमीरपुर। नलकूप बोरिंग स्थल चयन समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने ली। इस कार्य में स्थल चयन में जनप्रतिनिधियों से राय लेकर प्रस्ताव दें।
डीएम ने कहा कि राजकीय नलकूप निर्माण स्थल चयन करने से पूर्व स्थाई रजिस्टर का अवलोकन करें। स्थल चयन में जनप्रतिनिधियों से राय लेकर प्रस्ताव दें। जनपद में गहरी बोरिंग के नए नलकूप स्थापित करने के लिए मुख्यालय में डिमांड भेजी जाए। रिबोर के लिए पड़े नलकूपों से संबंधित पत्र भेजने को कहा।
वित्तीय वर्ष में डा.राम मनोहर लोहिया नवीन नलकूप निर्माण परियोजना में 19 व विशेष घटक में तीन कुल 22 राजकीय नलकूप के निर्माण का आवंटन मिला है। नलकूप निर्माण के लिए नियुक्त नलकूप निर्माण खंड उरई ने बताया कि सात नलकूपों के छिद्रण स्थल का सर्वे किया। डीएम ने कहा कि पेयजल, विद्युत, अन्ना पशु आश्रय स्थल निर्माण के संबंध में शासन को पत्र भेजे।
सीडीओ रामकुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता नलकूप खंड, अधिशासी अभियंता मौदहा बांध, जिला कृषि अधिकारी सरस तिवारी, संख्या अधिकारी वृंदावन अहिरवार, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।