काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी जोगेंद्र सिंह गौतम पुत्र शीशराम गौतम सिलाई का काम करता था।
बुधवार शाम वह अपने दोस्त से मिलने ग्राम थारी गया था। दोनों दोस्त गुरुद्वारे के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर काशीपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
मृतक के भाई ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि उसका भाई अपने पीछे पत्नी राजेंद्र के अलावा एक पुत्र शुभम और पुत्री खुशी 6 को छोड़ गया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।