फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मथुरा के वृंदावन केसीघाट निवासी व्यवसायी विष्णु गुप्ता (47) अपने तीन कर्मचारियों के साथ कार से गाजियाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे। बुधवार की सुबह रामपुर रोड पर नैनीताल मोटर्स के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार व्यवसायी विष्णु गुप्ता की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में व्यवसायी के भाई पुरुषोत्तम ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि डंपर की टक्कर से उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 304, 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें