फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट परिसर में केस के निपटारे में देरी को लेकर एक व्यक्ति अपने अधिवक्ता से भिड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद व्यक्ति ने अधिवक्ता से हाथापाई कर दी। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार सात नंबर निवासी अधिवक्ता बृजभूषण शर्मा ने आरोप लगाया है कि वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हाईकोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के सामने बैठे थे, तभी तल्लीताल जू रोड निवासी पुनीत टंडन ने पीछे से आकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

साथ ही उसके केस का निपटारा जल्दी क्यों नहीं किया जा रहा है, कहकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पुनीत टंडन के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई दीपक बिष्ट कर रहे है। वहीं पुनीत का कहना है कि बृजभूषण ने भी उनके साथ मारपीट की है उनके द्वारा भी शिकायती पत्र एसएसपी को दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें