फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन का खेल रोकने में वन विभाग फेल

विज्ञापन
पुलिस खनन माफिया को लाठी फटकार कर खदेड़ते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सवाल : जब वन विभाग अपने ऑफिस के पांच किलोमीटर दायरे में ही अवैध खनन नहीं रोक पा रहा है तो बाकी क्षेत्र के क्या हाल होंगे। खनन के खेल से जुड़े सूत्रों की मानें तो एक दिन में करीब 20 लाख की उपखनिज की चोरी हो रही है।
विज्ञापन



हल्द्वानी। जिस विभाग पर अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी है, उस विभाग की नाक के नीचे ही अवैध खनन हो रहा है। बात हो रही है तराई पूर्वी वन प्रभाग की, इसके कार्यालय के पांच किमी दायरे में ही जमकर अवैध खनन और भंडारण हो रहा है। इससे विभाग को प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये की हानि हो रही है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी भंग होने के बाद अवैध खनन का खेल तीन गुना बढ़ गया है। गौला नदी से लगते हुए हल्द्वानी क्षेत्र में ही बुग्गियों के माध्यम से अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। हद तो ये है कि सड़क किनारे अवैध स्टाक जमा हैं। इसे दिन में ही गाड़ियों में भरकर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन



यहां हो रहा है अवैध स्टॉक
गुलाबघाटी, गौला बैराज के पास, कॉल टैक्स, टेड़ी पुलिया, राजपुरा, टनकपुर गेट, चोरगलिया रेलवे फाटक, शनिबाजार रेलवे लाइन के किनारे।

ऐसे भी खेला जा रहा है खेल
टनकपुर रोड का गौला निकासी गेट बुग्गियों के लिए आरक्षित है। नियमों की बात करें तो बुग्गियों को गौला नदी गेट से उपखनिज लेकर सीधे उपभोक्ता के घर डालना होता है, लेकिन एक रायल्टी में बुग्गियां कई चक्कर लगाकर गेट के पास उपखनिज स्टॉक कर रही हैं। यही से उन बुग्गियों की रायल्टी लेकर पिकप और टिप्पर अवैध उपखनिज लेकर चल रहे हैं।

खनन समिति के आदेश भी दबा गए अधिकारी
खनन समिति ने एक माह पूर्व एक कमेटी बनाई थी। कमेटी को अवैध स्टॉकों को पकड़कर इनकी नीलामी करनी थी, लेकिन कमेटी की ओर से कार्रवाई करना तो दूर अब तक छापेमारी भी नहीं की गई।

कोसी नदी में हो रहे अवैध खनन से ग्रामीण परेशान
बेतालघाट (नैनीताल)। कोसी नदी में हो रहे अवैध खनन से ग्रामीण परेशान हैं। जोशीखोला निवासी तरुण शर्मा ने जिले के सभी अधिकारियों और खनन अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि तिवारी गांव बर्ध और तल्ली सेठी में कई स्थानों पर अवैध खनन किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा खोदे गए रास्तों के गड्ढों को पाटकर माफिया डंपर कोसी नदी तक पहुंचा रहे हैं।

खनन के दौरान मिट्टी गिरने से बालिका घायल
कालाढूंगी (नैनीताल)। चौकी क्षेत्र बैलपड़ाव अंतर्गत दाबका नदी में खनन के दौरान ढांग गिरने से बदायूं जिले के ग्राम गुजिया निवासी महाबीर की 18 वर्षीय पुत्री चंद्रकली घायल हो गई। परिजनों ने खनन करवा रहे ठेकेदार की मदद से उसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया। चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि महाबीर अपने परिवार के साथ रहकर दाबका नदी में खनन का कार्य करता है, शनिवार को खनन कार्य करने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में चंद्रकली का पैर फैक्चर हो गया।


अवैध खनिज ले जा रहे दो वाहन किए सीज
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कौश्याकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध उपखनिज ले जा रहे डंपर यूके04सीए 8443 और यूके04सीबी 0149 को जोशीखोला के पास पकड़कर सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें