फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के चलते पंजाब में रोकी गई हल्द्वानी की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एससी-एसटी आंदोलन की दहशत के चलते पंजाब पुलिस ने शाम को चलने वाली हल्द्वानी की रोडवेज बस को रोक लिया। पुलिस ने देर रात बस को चलने की हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोडवेज के प्रभारी आरएस कापड़ी ने बताया कि जालंधर से काठगोदाम संचालित होने वाली बस को पंजाब पुलिस ने आंदोलनकारियों की दहशत के चलते रोक लिया। यह बस शाम चार बजे जालंधर से रवाना होती है लेकिन पंजाब पुलिस ने तोड़फोड़ और आगजनी के डर से रोक लिया। उन्होंने रात 11 बजे बस को हल्द्वानी भेजने का निर्णय लिया है। पुलिस ने तर्क दिया कि पंजाब के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगजनी की वारदातें हुई है। इसी कारण सुरक्षित यात्रा के लिए बसों को रोका गया है। आंदोलन के चलते काफी यात्री देर रात तक परेशान रहे। बस में हल्द्वानी के कितने यात्री सवार हैं। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें