फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आशा एवं डॉ. इफ्तिखार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के कैबिनेट सदस्य जैद शेरवानी और उनकी भाभी की तहरीरों पर जेएन मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डॉ. आशा एवं डॉ. इफ्तिखार के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। इसके भाभी की तहरीर पर लिखे गए मुकदमे में इन दोनों के अलावा डॉ. सिद्धांत को भी आरोपी बनाया गया है।

जैद शेरवानी का कहना है कि 28 मार्च की रात्रि में उनकी बहन अपने बच्ची को दिखाने मेडिकल कॉलेज के वार्ड 16 में गई थीं। बच्ची की हालत ज्यादा खराब थी। बच्ची को नहीं देखने पर आशा नामक डॉक्टर से उनकी नोकझोंक हुई। डॉ. इफ्तिखार ने बहन के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


सूचना पर जब पहुंचा तो मेरे साथ भी दोनों ने बदसलूकी की और धक्का देकर बाहर निकाल दिया। कैबिनेट सदस्य बताए जाने पर औकात में रहने की बात कही। वहीं भाभी ने डॉ. आशा, डॉ. इफ्तिखार एवं डॉ. सिद्धांत पर बदसलूकी एवं अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जैद की भाभी का कहना है कि जब वह अपने देवर को बुलाई तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने बताया कि जैद शेरवानी एवं महिला की तहरीर पर डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें