फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर से अवैध हथियार बरामद, पंडित और उसका भाई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर शिव मंदिर परिसर में रह रहे एक पंडित के घर से 14 तमंचे बरामद किए है। इस मामले में पंडित और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन

एक किशोर द्वारा फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो डालने के बाद हरकत में आई पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें शिव मंदिर परिसर में रहने वाले पंडित जितेंद्र दुबे और उसके भाई विशाल दूबे द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने बुधवार देर शाम मंदिर परिसर स्थित पंडित के घर में छापेमारी कर जीने की छत पर रखे कूलर से 14 तमंचे बरामद कर लिए।
दस तमंचों में जंक लगा था, जबकि चार तमंचे अच्छी स्थिति में हैं। छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। टीम में एसआई मनोहर चंद, जावेद हसन, ललित बिष्ट, प्रदीप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें