फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमला करने का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी नदी में पथराव और फायरिंग कर पुलिस टीम से अवैध खनन लदे तीन वाहन छुड़ा कर ले जाने के एक और नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले के तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, पुलिस इस मामले में अज्ञात हमलावरों को चिन्हित करने में जुट गई है। शिनाख्त होने पर उनकी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की रात कोसी में अवैध खनन माफिया की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के बाद वापस लौट रही पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग कर माफिया तीन वाहन छुड़ा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकंदपुर निवासी गुरुमुख सिंह, गुरुदेव सिंह, महेंद्र सिंह, गुरदीप, मंजीत सिंह, बब्बू व दभौरा मुस्तहकम निवासी दलवीर सिंह समेत 20-25 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अभी तक तीन नामजद आरोपियों गुुरुमुख सिंह, दलवीर सिंह और महेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है।
बुधवार को आईटीआई थाना पुलिस ने एक और आरोपी मनदीप पुत्र महेंद्र को कुंडेश्वरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि गुरुदीप और बब्बू अभी फरार बताए गए हैं। दोनों फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर चुकी है। दोनों के पंजाब के अटारी क्षेत्र में छिपे होने की संभावना जताई गई है। आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों की शिनाख्त करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों को चिन्हित किए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें