फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत को लेकर महिलाओं ने किया थाने के सामने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कॉलटैक्स नहर में बहने से बच्चे की मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार को काठगोदाम थाने के सामने प्रदर्शन किया। मां ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे को पड़ोसी ने नहर में धकेल दिया था।
विज्ञापन

गायत्रीनगर निवासी भगवान दास का पुत्र रवि (12) शुक्रवार शाम कॉलटैक्स नहर में नहाने गया। तभी वह बह गया था। घटनास्थल से करीब दो किमी दूर पनचक्की के पास पुलिस ने शव बरामद किया। पुुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार दोपहर रवि की मां उर्मिला ने पड़ोसी लोगों के साथ काठगोदाम थाने के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि पड़ोसी की लड़की ने उसे बताया कि पड़ोसी गंदा काम करता था। उर्मिला ने अपने पति से पड़ोसी की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि इसी से गुस्साए पड़ोसी ने उसके बच्चे को नहर में धकेल दिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि उर्मिला ने तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच करेगी। फिलहाल अभी पड़ोसी के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन


पड़ोसी पर बच्चे की हत्या का आरोप
बच्चे के नहर में बहने केमामले में काठगोदाम थाने के सामने प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें