फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने के लिए निकली बीटेक की छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीमताल में पढ़ने के लिए घर से निकली बीटेक की छात्रा लापता हो गई। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि उसे एक युवक गाड़ी लेकर गया है। काठगोदाम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शीशमहल की एक युवती भीमताल में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को वह घर से पढ़ने के लिए निकली लेकिन शाम तक घर लौटकर नहीं आई। इस मामले में परिजनों ने छानबीन किया तो पता चला कि उसे महिला नेत्री का पुत्र बहला फुसलाकर ले गया है। पिछले साल भी लड़की से छेड़खानी करने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा था। माफी मांगने पर युवक को छोड़ा गया था।
इस मामले की जानकारी मिलने पर काठगोदाम पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस मामले में जानकारी लेेने के लिए हिंदू महासभा के प्रशांत अग्रवाल सहित काफी लोग काठगोदाम गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें