हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हुई थी। पुलिस इस मामले में ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
बमेटाबंगर निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि 29 मार्च को उनके पिता कुंदन सिंह को पंचायतघर के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। साइकिल सवार कुंदन सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस बीच साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,304 ए, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा