फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के भ्रमण पर आ रहे छात्रों की बस का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गाजियाबाद से कॉर्बेट पार्क के भ्रमण पर आ रहे स्कूली छात्रों की बस का शीशा एक युवक ने डंडा मारकर तोड़ दिया। आरोप है कि उसने छात्रों से अभद्रता भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद स्थित आईएमए कॉलेज के 25 छात्रों को दल मंगलवार को कॉर्बेट नेशनल पार्क भ्रमण पर आ रहा था। बताया जा रहा है कि पीरूमदारा के पास बस को चेकिंग के लिए रोका गया था। इस बीच छात्र बस से उतरे और पास ही खेत में जाकर गन्ना तोड़ने लगे। इस पर खेत मालिक से छात्रों की कहासुनी हो गई, इसके बाद बस वहां से चल दी। आरोप है कि खेत मालिक ने किसी को फोन किया। इसके बाद बस जैसे ही भवानीगंज चौराहे पर पहुंची तो एक अज्ञात युवक ने बस को रोका और बस के शीशे पर डंडा मारकर उसे तोड़ दिया। विरोध करने पर युवक ने चालक को पीट दिया। छात्रों के बीच बचाव करने पर आरोपी ने उनसे भी अभद्रता की और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गाजियाबाद निवासी डॉ.आलोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



कॉर्बेट पार्क के भ्रमण पर आ रहे छात्रों की बस का शीशा तोड़ा
अज्ञात युवक ने भवानीगंज चौराहे पर दिया घटना को अंजाम
खेत से गन्ना तोड़ने को लेकर खेत मालिक से हुआ था विवाद
मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें