फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा हुक्का बार में छापा लाइसेंस नहीं मिला

विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने शनिवार शाम कालाढूंगी रोड स्थित हुक्का कैफे में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 13 हुक्के, 11 पाइप, 13 धुआं फैलाने वाले पदार्थ बरामद किए। पूछताछ के दौरान बार मालिक हुक्का पिलाने का लाइसेंस दिखा नहीं सका।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ चलाए गए जा रहे अभियान के तहत सिटी मजिस्ट्रेट ने हीरानगर चौकी की पुलिस फोर्स को लेकर कालाढूंगी रोड स्थित मून साइन कैफे में छापा मारा। शिकायत मिली थी कि यहां लोगों को नशा कराया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा भी थे। हीरा चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने कैफे से 13 हुक्के, 11 पाइप, 13 अन्य पदार्थों को बरामद किया। पूछताछ से पता चला कि हुक्का कैफे मोहल्ला थानासाबिक काशीपुर निवासी आसिफ खान चलाता है। पुलिस का कहना है कि आसिफ के पास खाना खिलाने का लाइसेंस था लेकिन हुक्का कैफे का लाइसेंस नहीं मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हुक्का कैफे के मालिक को बार का लाइसेंस दिखाने के लिए मोहलत दी गई है। निरीक्षण में मौैजूद पदार्थों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर चल रहा था हुक्का बार
सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में 13 हुक्के, 11 पाइप, 13 अन्य सामान बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें