फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर दबंगो ने दलित पर किया जालेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


मजदूरी मांगी तो दलित पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। मजदूरी मांगने पर कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे हल्द्वानी स्थित एसटीएच में रेफर किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी तहरीर में ग्राम जुड़का निवासी सुभाष कुमार ने कहा है कि उसके ताऊ चतर सिंह राजमिस्त्री का काम करते है। उन्होंने गांव में ही एक चौधरी का मकान बनाया था। चौधरी पर उनकी मजदूरी के दस हजार रुपये बकाया चले आ रहे थे। बार-बार तकादा करने पर वह उसकी रकम नहीं दे रहा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर चौधरी और उसका पुत्र अक्सर चतर सिंह के साथ गाली गलौच करते थे। तहरीर में कहा है कि चार जून को चौधरी का एक रिश्तेदार मजदूरी की रकम चुकता करने की बात कहकर ताऊ चतर सिंह को अपने साथ बुला ले गया। आरोप है कि अपने घर पर बंधक बनाकर इन लोगों ने चतर सिंह के साथ गाली गलौच और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने लाठी, डंडो व सरिये आदि से हमलाकर चतर सिंह को अधमरा कर दिया। चतर सिंह की चीख पुकार सुनकर तमाम ग्रामीण वहां पहुंच गए। घायल चतर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर घायल को बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें