हल्द्वानी। मंडी पुलिस ने मोतीनगर में रविवार को वाहन चेकिंग में एक तस्कर को 80 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ से पता चला कि तस्कर बरेली जिले से स्मैक लेकर हल्द्वानी बाजार में बेचता था।
उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोतीनगर में वाहन चेकिंग शुरू की। उन्होंने रोडवेज बस की जांच की और बस में सवार एक संदिग्ध को पकड़ा। जांच पड़ताल के दौरान उसके पास से स्मैक मिला।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर एजाज अहमद उर्फ कबरा बरेली जिले के मोहतला बहेड़ी निवासी है। उसने बताया कि वह बहेड़ी से स्मैक लेकर हल्द्वानी में बेचता था और इसके बाद वह बस से ही घर चला जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी स्मैक की तस्करी में लिप्त हैं।