फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों को पकड़ने के लिए पुलिस के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस की सख्ती का असर नशेड़ी युवाओं पर बिलकुल नहीं हो रहा है। बुधवार को काठगोदाम पुलिस ने हाइडिल गेट पर स्मैक तस्कर का इंतजार कर रहे चार किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके अभिभावकों बुलाया और हिदायत देकर छोड़ दिया। हीरानगर चौकी पुलिस ने कालाढूंगी चौराहे पर नशे में झूमते हुए एक युवक को पकड़कर उसका चालान किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि चारों किशोर हाइडिल गेट के पास बैठे थे। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। उन्होंने बताया कि स्मैक तस्कर का इंतजार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने उनके परिवार वालों को बुलाया लिया और सख्त हिदायत दी। देर शाम शाम नैनीताल रोड स्थित मॉल के सामने नशेड़ी युवकों के इकट्ठा होने की सूचना पर छापा मारा लेकिन वे पहले ही चले गए थे। इधर हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने कालाढूंगी चौराहे पर झूम रहे लामाचौड़ के नशेड़ी को पकड़ लिया। नशेड़ी स्मैक का सेवन किया था। पुलिस का कहना है कि नशे के चलते ही एक स्थान पर मौजूद तीन टेंपो सीज किए गए। तीन बाइक और एक टेंपो चालक का पुलिस ने कोर्ट चालान किया। पुलिस ने एसटीएच के समीप झाड़ियों में भी छापा मारा लेकिन कोई नशेड़ी नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें