रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के धनपुर गुसांई में विद्युत लाइन के नीचे मकान बनाया जा रहा है। बिजली के तारों में कपड़े भी सूखते मिले। ऊर्जा निगम की टीम ने मकान मालिक को नोटिस देकर उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विद्युत वितरण खंड के एसडीओ ललित मोहन, जेई प्रवीण चौहान की टीम ने धनपुर गुसांई में सुंदर सिंह के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा। इसके ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी लाइन के एलटी तार पर पीवीसी पाइप लगाकर कपड़े भी सूखते मिले। टीम ने वहां बिजली चोरी भी पकड़ी। इसलिए तार जब्त कर लिया गया। आरोपी को नोटिस दिया गया है। निगम की टीम ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ ने बताया कि निगम की टीम ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर रही है, जो विद्युत लाइन के नीचे बने हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
बिजली के तारों में सूखते मिले कपड़े
लाइन के नीचे ही चल रहा निर्माण कार्य