फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस से दोबारा जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्राचार्य के सरकारी खाते से नकली चेक के माध्यम से 20.64 लाख रुपये निकालने के मामले अब दोबारा जांच को एसएसपी को पत्र लिखा गया है और पंजाब नेशनल बैंक से धनराशि वापस मांगी गई है।
विज्ञापन

जीएमसी का परीक्षा कार्य के लिए पीएनबी की बरेली रोड शाखा में खाता खोला गया था। अक्तूबर 2015 में बैंक खाते से लगभग 20. 64 लाख रुपये फर्जी चेक से निकाले गए थे। बैंक कर्मियों ने जीएमसी के लेखा विभाग में फोन कर 99 हजार रुपये निकालने के बारे में पूछताछ की थी। लेखा विभाग ने उक्त राशि का चेक किसी को भी नहीं दिया था। पूर्व प्राचार्य बैंक शाखा में गए तो मामला खुला कि आठ से 31 अक्तूबर तक फर्जी तरीके से अलग-अलग 19 चेक के माध्यम से खाते से कुल 20 लाख 63 हजार 999 रुपये निकाले गए थे। जांच में पता चला था कि 08, 09, 13, 17 और 29 अक्तूबर को एक-एक चेक से, 26 और 28 अक्टूबर को चार-चार चेक से, 31 अक्तूबर को छह चेकों से मेरठ, दिल्ली और बिहार से रकम निकाली गई। चेक नंबर कॉलेज प्रबंधन के पास सुरक्षित थे। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के मुताबिक एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की दोबारा जांच कराने को कहा गया है। इस संबंध में जांच कमेटी बनाई थी और आंतरिक पूछताछ हो गई। जीएमसी के स्तर पर कोई कमी नहीं है। बैंक से उक्त राशि वापस करने को भी पत्र लिखा गया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि पूरे मामले का परीक्षण किया जाएगा। कमी मिली तो दोबारा जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें