फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हाड़ कंपाने के साथ ठंड ने ठिठुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शीतलहर, कोहरे और पाले ने बुधवार की रात हाड़ कंपाने के साथ सबको ठिठुुरा दिया। नैनीताल में कुछ जगह पर न्यूनतम तापमान -1 डिग्री पहुंच गया जबकि हल्द्वानी का न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री कम हो गया। नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह कई स्थानों पर पानी में बर्फ की परत जम गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में तीव्र शीतलहर चलने और पाला पड़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

बुधवार को दिसंबर का सबसे अधिक ठंडा दिन था। शीतलहर ने सभी को बेहाल कर दिया था। बुधवार/बृहस्पतिवार की रात भी अभी तक की सबसे ठंडी रात रही। रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। बृहस्पतिवार की सुबह खिली धूप ने राहत दी। हालांकि सूर्योदय के साथ ही गलन अधिक थी। दिन चढ़ने के साथ ही चटख धूप से सर्दी कम रही। दोपहर दो बजे के बाद चली हवा ने फिर गलन बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने के कारण मुक्तेश्वर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के अनेक भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर चलने की संभावना है। जबकि राज्य के कुछ भागों में पाला भी पड़ सकता है। सरोवर नगरी में दिन के समय भले ही सूरज दिख रहे हों, लेकिन रात को कहीं-कहीं तापमान माइनस से नीचे पहुंच जाता है। दो दिनों से कोहरा छाने और पाला गिरने के चलते रात में तापमान माइनस -1 डिग्री तक पहुंच गया है। पाला गिरने के चलते कई स्थानों पर पानी भी बृहस्पतिवार सुबह जमा हुआ देखा गया।
विज्ञापन


ऐसी ठंड कि पानी जमने लगा
नैनीताल में कहीं-कहीं -1 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हल्द्वानी का न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री कम
24 घंटों में शीतलहर चलने की चेतावनी, साथ ही पाला भी पड़ सकता है

हल्द्वानी : अधिकतम 20, न्यूनतम 1.2
नैनीताल : अधिकतम12, न्यूनतम -1
मुक्तेश्वर : अधिकतम 8.4, न्यूनतम 4.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें