फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोगी काटकर डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
रेलवे बोगी काटकर सामान चोरी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक़्सप्रेस की रेलवे बोगी काटकर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी गए बैग, रेडीमेड कपड़े रामनगर के दो व्यापारियों के थे। घटना से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

यह रेलगाड़ी रविवार दोपहर दिल्ली से चली थी जो रात करीब नौ बजे रामनगर पहुंची। इसी दौरान एक कुली ने देखा कि चोरों ने गैस कटर से रेलवे बोगी काटकर सामान चुराया था। उसने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। व्यापारियों को घटना का पता चला तो वह भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। बताया कि बोगी से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसमें कोसी रोड निवासी मनोज शर्मा के बैग और मेन बाजार निवासी तिरुपति गारमेंट्स के कपड़े शामिल थे। मामले की जांच के लिए सोमवार को काशीपुर से जीआरपी प्रभारी समेत इज्जतनगर मंडल कार्यालय से भी जांच दल के आने की उम्मीद है। तभी कानूनी कार्रवाई हो सकेगी। व्यापारी नेता मनिंदर सिंह सेठी ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत व्यापारी दिल्ली का सामान रेलगाड़ी से मंगाते हैं लेकिन ऐसी घटनाओं के कारण व्यापारी चिंता में हैं कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण वह रेलगाड़ी के अलावा दूसरे माध्यम से सामान भी नहीं मंगा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें