फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला के 11 गेटों पर पुलिस लगाएगी फ्लैक्सी

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। यातायात के नियमों का पालन कराने और पुलिस सत्यापन कराने के लिए पुलिस गौला नदी के 11 गेटों पर फ्लैक्सी लगाएगी। खनन शुरू होने के एक दिन पहले यातायात निरीक्षक चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए फ्लैक्सी तैयार कराया है। जमरानी से लेकर लालकुआं तक गौला नदी में खनन के लिए 11 गेट बनाए गए हैं। चूंकि खनन में उपखनिज ढोने वाले चालक, मजदूर बाहर से आते हैं। डंपर मालिक भी बिना रिफ्लेक्टर गाड़ियों को चालकों के हवाले कर देते हैं लेकिन इस बार नियम तोड़कर कोई चालक सड़क पर नहीं चलेगा। पुलिस प्रत्येक गेट पर एक दिन पहले फ्लैक्सी लगाएगी। फ्लैक्सी में 15 बिंदुओं की हिदायतें लिखी गई हैं। बताया गया है कि डंपर की लाइट, पीछे रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए। दूसरे नंबर के वाहन डंपर नहीं चलेंगे। चालकों का सत्यापन जरूरी है। ठेकेदार मजदूरों का सत्यापन कराएंगे। बगैर सत्यापन कराने पर ठेकेदार या चालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। चालकों को सड़क पर अपने गति का ध्यान रखना होगा ताकि कोई दुर्घटना न हो। माना जाता है कि चालक यदि नियम का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें