हल्द्वानी। छह लोगों को हीरानगर में क्रियाशाला के पास बीच सड़क जाम टकराना महंगा पड़ गया। स्कूली बच्चों ने इसकी शिकायत पुलिस ने की तो वे पकड़े गए। जुर्माना वसूलकर उन्हें छोड़ा गया।
हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगर कोटी ने जीजीआईसी और शिशु मंदिर इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया था। छात्रों ने बताया कि शाम के समय क्रियाशाला के पास लोग सड़क पर शराब पीते हैं। शाम को पुलिस ने वहां पहुंची तो सड़क पर शराब पी रहे छह लोगों को पकड़कर 250-250 रुपये जुर्माना वसूल किया। हिदायत दी कि आइंदा दिखाई देने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले जीजीआईसी में भी चौकी प्रभारी ने छात्राओं को नशे से दूर रहने और पेंटिंग के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों छात्राओं की शिकायत पर ही पीछा करनेवाले छात्रों को पकड़ा गया था। कम उम्र होने के कारण नाबालिग आरोपियों को अभिभावकों के आने पर छोड़ा गया। छात्राएं यदि शिकायत करेगी तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
दस टेंपो और ई रिक्शा जब्त
हल्द्वानी। हीरानगर पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर यातायात उल्लंघन करने पर दस टेंपो और ई रिक्शा को जब्त किया। आठ तिपहिया वाहनों का कोर्ट चालान किया। पुलिस ने दो लोगों से नगद जुर्माना वसूल किया।