फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद लड़की को जिंदा जलाने की कोशश, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही 16 साल की मासूम

Mon, 07 May 2018 09:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के पाकुड़ जिले के एक गांव में 16 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप के बाद लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। 70 फीसदी जल चुकी लड़की को गंभीर हालत में पश्चिम बंगाल के मालदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पाकुड़ के डिस्ट्रिक कलेक्टर और एसपी ने बताया कि लड़की के परिजनों को इलाज के लिए 20 हजार रुपये की मदद फौरन उपलब्ध करवाई गई है। प्रशासन लड़की के इलाज में पूरी मदद करेगा। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। 

आपको बता दें कि हाल ही में प्रदेश के चतरा जिले में नाबालिग से रेप के बाद आग लगाने की घटना में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पाकुड़ जिले में यह घटना शुक्रवार रात को हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें