फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेडियों को सबक सिखाने रात में निकली महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हीरानगर में परेशान महिलाएं नशेड़ियों को सबक सिखाने के लिए शुक्रवार की रात घरों से निकल गई। महिलाओं ने एक नशेड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच तस्कर के भागने पर महिलाओं ने उसकी कार की हवा निकाल दी। महिलाओं का आरोप है कि तस्करों के चलते इलाके के बच्चे बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद शोभा बिष्ट और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ी काउंसलर हिमांशी बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार रात हीरानगर की महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकल पड़ीं। महिलाओं ने एक नेपाली नशेड़ी को पकड़ा और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। महिलाओं का आरोप है कि तस्कर रोज स्मैक बेचने के लिए आता है। महिलाओं के उग्र रूप को देखते हुए नशेड़ी भाग खड़े हुए। महिला देवकी देवी का कहना है कि उनके बेटे की मौत नशे के चलते हुई है। इसी प्रकार मंजू बोरा का दर्द था कि उनके बेटे की जान नशे के चलते हुई थी। पूर्व पार्षद ने बताया कि वह चार दिनों से नशेड़ियों को खदेड़ रही हैं। रात में हल्ला सुनकर काफी लोग घरों से बाहर निकल गए थे। महिलाओं का कहना था कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और नशे से जुड़े लोग मोहल्ले से बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन


नशेड़ियों को सबक सिखाने रात में निकली महिलाएं
एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, संदिग्ध तस्कर के कार की हवा निकाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें