हल्द्वानी। यूपी के भाजपा नेता के बेटे को शहर में फार्चूनर गाड़ी में हूटर बजाकर घूमना महंगा पड़ा गया। यातायात पुलिस ने बुधवार शाम उसकी गाड़ी को कालाढूंगी तिराहे पर पकड़कर चालान कर दिया।
पांच सौ रुपये जुर्माना देने उसे छोड़ा गया। यातायात निरीक्षक महेश चंद ने बताया कि कालाढूंगी तिराहे पर पकड़ा गया कासगंज का यशवीर सिंह खुद को विधायक का बेटा बता रहा था। लेकिन पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। उसकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा और हूटर लगा था। गाड़ी पर दिल्ली का नंबर टेढ़े ढंग से अंकित था।