रोहतक। बाबरा मोहल्ले में फाइनेंसर के कर्ज तले दबे नौकरीपेशा ने रुपये देने के लिए परेशान करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी पर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
मंगलवार देर रात बाबरा मोहल्ला निवासी मनोज जैन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मैं मनोज जैन उर्फ मानू आत्महत्या करने जा रहा हूं। मैं फाइनेंसरों की देनदारी से काफी परेशान हूं। अनिल पहलवान, मायना गांव से और अनिल जींद रोड पर है, और तीसरा मनोज कुमार बलंभ का है। तीनों मुझे तंग कर रहे हैं। इनसे मुझे अपनी जान का भी खतरा है। मैं उनके डर से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार यह तीनों हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा जाएगा।
---------
अनिल, अनिल कुमार और मनोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-श्री भगवान, एसएचओ, थाना पुरानी सब्जी मंडी