फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को नशीली दवाइयां और इजेक्शन बेचनेवाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यह खबर उन अभिभावकों को सावधान करने वाली है जो बड़े सपने संजोकर अपने पाल्यों को नामचीन संस्थानों में पढ़ा रहे हैं और अच्छे संस्थानों में कोचिंग दिला रहे हैं। कई संस्थानों के बच्चे नशे की गिरफ्त में हैं। नशे की पूर्ति वह गोलियों और इंजेक्शन से कर रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को तब हुआ जब पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के सौदागर को पकड़ लिया। उससे 24552 गोलियां और 3200 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। उसने कुबूला कि वह अब तक कई कोचिंग संस्थानों और छात्रों को नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेच चुका है।
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि टीपीनगर चौकी पुलिस और एसओजी की टीम देवलचौड़ रामपुर रोड पर बुधवार की सुबह चेकिंग कर रही थी। इस बीच, एक स्कूटर की चेकिंग करने पर बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने स्कूटर सवार देवलचौड़ प्रधान जी वाली गली रामपुर रोड निवासी चेतन मदान को हिरासत में ले लिया। चेतन ने बताया कि वह नशीली दवाइयां और इंजेक्शन की सप्लाई एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, नामचीन स्कूल, संस्थान और बड़े कोचिंग संस्थानों के छात्रों को करता है। बिड़ला स्कूल रोड, लामाचौड़ रोड, दुर्गा सिटी सेंटर और कपिल कांप्लेक्स, भीमताल और द्वाराहाट तक उसके ग्राहक हैं।
पुलिस ने 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसके स्कूटर को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार, कांस्टेबल ललित कांडपाल, मोहन किरौला, कुंदन कठायत, गुणवंत सिंह, त्रिलोक सिंह, जितेंद्र कुमार, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


सावधान हो जाइये, नशे के गिरफ्त में हैं छात्र
गोलियों और इंजेक्शन का कर रहे प्रयोग, नशे का सौदागर पकड़ा गया तो सामने आया सच
24552 गोलियां और 3200 इंजेक्शन बरामद, स्कूटर जब्त

पहले दवा बेची, अब बन गया नशे का सौदागर
हल्द्वानी। चेतन के अनुसार उसने छह सात साल तक नगर के प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोरों में काम किया। इसके बाद लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा में एक मेडिकल स्टोर का संचालन भी किया। 2018 में उसने मेडिकल स्टोर बंद कर दिया और नशीली दवाइयों की सप्लाई शुरू कर दी। डिमांड के अनुसार वह विभिन्न स्थानों पर महंगे दामों पर नशे की दवा और इंजेक्शन की सप्लाई करता है। पुलिस ने उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की है।

ड्रग इंस्पेक्टर करेंगी जांच
हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि दवाओं की जांच ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट करेंगी। जांच के दौरान सामने आया है कि बरामद दवाओं में एक दवा को जहरखुरान गिरोह भी प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें