हल्द्वानी। आरटीओ रोड डिफेंस कालोनी में सोमवार को रिटायर्ड बैंककर्मी प्रदीप चंद्र तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि वह शराब पीते थे।
मंगलवार की दोपहर घर में हालत बिगड़ने पर 65 साल के प्रदीप चंद्र तिवारी को लोगों ने एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। मुंबई स्थित आर्यावर्त बैंक में कार्यरत बेटा मनोज तिवारी मोर्चरी पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि प्रदीप चंद्र की हालत कैसे बिगड़ी। पता चला कि वह तनावग्रस्त थे। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत