फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में तीन दिन से बंदी भूख हड़ताल पर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
नैनीताल। जिला जेल का बंदी तीन दिन से भूख हड़ताल पर है। वह पूर्ण न्याय न मिलने का आरोप लगा रहा है। बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक ने शुक्रवार को उसकी स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

मेरठ निवासी अनिल डेविड छह महीने से जिला जेल में बंद है। उसके खिलाफ नैनीताल और कानपुर में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। अनिल का कहना कि जमानत के बाद उसके मामले का सहआरोपी पिछले दिनों जेल से छूट चुका है लेकिन उसकी जमानत प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। जमानत मंजूर हो जाने के बाद भी वह जेल से नहीं छूट पा रहा है। पिछले दिनों उसने आलाधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन फिर भी वह जेल से नहीं छूट पाया है। वह कोशिशें करके हार गया है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उसके पास भूख हड़ताल करने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। पूर्ण न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए तीन दिन पहले बंदी ने जेल में खाना-पीना छोड़ दिया। जेल प्रशासन ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जेल प्रशासन की सूचना पर बीडी पांडे जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने शुक्रवार को उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य में गिरावट जारी रहने पर शनिवार को उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला जेल में तीन दिन से बंदी भूख हड़ताल पर
धोखाधड़ी के केस में बंद है मेरठ निवासी अनिल डेविड
बंदी ने पूर्ण न्याय न मिलने का आरोप लगाया
बीडी पांडे के चिकित्सक ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें