फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की निर्मम हत्या कर शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। पहाड़ पर आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर से तीन किमी दूर निगलाट क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर शव सड़क से 25 मीटर नीचे जंगल में फेंका गया है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। इससे साफ है कि महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होने की बात कह रही है। उधर, महिला का शव मिलने की सूचना पर सीओ आरएस नबियाल मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार सुबह मछली डिग्गी, सिरोड़ी भवाली निवासी किरन बिष्ट (35) पुत्री स्व.शेर सिंह बिष्ट को भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर निगलाट के पास करीब 25 मीटर नीचे खाई में पड़े देखा। इसकी सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने भवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पाया कि किरन बिष्ट की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, सूचना पर पहुंची मृतका के चाचा की लड़की अनीता अधिकारी निवासी सिरोड़ी भवाली ने शव की शिनाख्त की। कोतवाल सिंह ने बताया कि मृतका के माथे पर चोट के निशान हैं। देर शाम कोतवाली पहुंचे किरन बिष्ट के भाई महेंद्र सिंह निवासी मछली डिग्गी, सिरोड़ी भवाली ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। उसने बताया कि किरन ने अपनी मर्जी से दूसरी शादी की थी। इस कारण परिजनों ने भी उससे दूरियां बनाई थी। अलबत्ता मृतका के सिर पर दिख रहे चोट के निशान से इसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल देर शाम तक किसी ने भी मामले में न तो पुलिस में तहरीर दी थी और न रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका
भवाली के निगलाट के जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी


महिला की हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका
निगलाट के जिस क्षेत्र में महिला का शव मिला, उससे एनएच 25 मीटर दूरी पर है। साथ ही जिस स्थान पर महिला का शव मिला, उससे थोड़ा दूर पर टूटी चूड़ियां और खून के दाग जगह-जगह पड़े हैं। अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह कर शव को खींचकर यहां फेंका गया है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान है। इससे पुलिस भी महिला की मौत को हत्या से जोड़ रही है।
विज्ञापन



महिला को मंगलवार शाम भवाली में देखा गया था
स्थानीय लोगों के मुताबिक किरन बिष्ट को मंगलवार शाम 3 बजे के समय भवाली बाजार में देखा गया था। लोगों के मुताबिक उसके हाथ में दो बैग थे, लेकिन घटना स्थल से कोई भी बैग बरामद नहीं हुआ है।


कवरेज के दौरान पत्रकारों से महिला एसआई ने की अभद्रता
घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भवाली कोतवाली में तैनात एक महिला एसआई द्वारा अभद्रता की गई। इससे नाराज पत्रकारों ने सीओ आरएस नबियाल से शिकायत की। सीओ ने महिला एसआई को फटकार लगाई। भवाली और भीमताल प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कहा कि महिला एसआई की अभद्रता की शिकायत एसएसपी से की जाएगी।


मृतका की दो शादी हुई थी
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहली शादी बागेश्वर से हुई थी, जो बाद में किसी कारण से टूट गई। बाद में महिला की दूसरी शादी अल्मोड़ा निवासी महेंद्र सिंह से हुई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चलेगा कि उसकी हत्या हुई है या गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें