फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बानूसी के पास 35-40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति लहुलुहान पड़ा मिला, दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून और बरेली के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


हाइवे पर लहूलुहान मिला अज्ञात व्यक्ति, दम तोड़ा
जेब से देहरादून से बनबसा तक का टिकट मिला
अमर उजाला ब्यूरो
खटीमा। सितारगंज हाईवे पर बानूसी के पास बुधवार की तड़के एक 35-40 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने व्यक्ति को देखा और एक कार से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बानूसी के पास बुधवार की सुबह करीब पौने पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा मिला। इस बीच सुबह दौड़ लगा रहे भूड़ महोलिया निवासी प्रकाश चंद की नजर व्यक्ति पर पड़ी। प्रकाश ने सड़क से गुजर रही एक कार को रुकवाकर तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. केसी पंत ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसका सिर फटा था। मृतक की जेब से देहरादून से बनबसा तक का बस टिकट और कुछ नकदी मिली। एसआई राजेंद्र पंत ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, अस्पताल में भर्ती कराने वाले प्रकाश चंद ने बताया कि हो सकता है मृतक किसी बस से गिरा हो। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि मृतक की फोटो आसपास के थानों में भेजकर शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। दोपहर बाद तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें