दिनदहाड़े महिला के कुंडल नोचकर लुटेरे फरार
लखीमपुर खीरी। बच्चे को स्कूल से घर लेकर जा रही महिला को दो युवकों ने रोक लिया और उसे धमकाकर कुंडल लूट लिये। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
मोहल्ला भरतपुर कॉलोनी निवासी जोगेंद्र सिंह की पत्नी पूनम ने बताया कि वह हाथीपुर बक्शा मार्केट स्थित एक स्कूल से बच्चे को लेकर सुबह करीब 11.30 बजे घर जा रही थीं। मेला मैदान रोड पर स्थित धर्म कांटा के आगे जब गली में पहुंची तो दो युवकों नेे रोक लिया और धमकाकर उनके कुंडल लूटकर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।