फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास टहल रहे सफाई कर्मी को गोली मारी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के चारूबेटा गांव में रविवार रात पीलीभीत में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी को घर के पास गोली मार कर दी गई। घायल को सरकारी अस्पताल के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। मामले में पुराने वाद में समझौता नहीं होने पर घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक पीलीभीत के विकास भवन स्थित पंचायत राज विभाग कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी एवं चारूबेटा निवासी रजनीश कुमार (34) पुत्र ऋषिपाल रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित रेलवे फाटक के पास टहल रहा था। आरोप है कि इस बीच चार लोग उसे पकड़कर चांदा रोड की ओर ले ले गए और तमंचे से उसके पेट में गोली मारकर फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।


इधर, वारदात की सूचना पर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि घायल रजनीश ने पीलीभीत क्षेत्र में बीती चार सितंबर को कुुछ लोगों के खिलाफ हमले के आरोप में धारा 307, 328, 323, 504 एवं एससीएसटी एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी वाद में समझौते के लिए दबाव बनाने के लिए रजनीश को गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें