फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसपर भरोसा कर नौकरी दी, उसी ने चुराए 84 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक दिन पूर्व दुकान पर रखे नौकर ने काउंटर पर रखे थैले से 84 हजार रुपये की रकम चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला खालसा निवासी उमेश चंद्र अग्रवाल पुत्र माधोराम चीनी का थोक व्यापार करते हैं, उनकी मुख्य बाजार में मैसर्स बांकेलाल माधोराम के नाम से फर्म है। पुलिस को दी तहरीर में उमेश ने कहा कि रविवार को खुद को मोहल्ला महेशपुरा निवासी बताने वाला एक युवक उनके पास काम मांगने आया। उन्होंने उसे काम पर रख लिया। रविवार को युवक एक घंटा काम कर चला गया।

सोमवार को दुकान खोलने के बाद वह 90 हजार रुपये से भरा थैला काउंटर पर रखकर काम में लग गए। थैले में दो हजार के 42 नोट और दस-दस के नोटों की छह गड्डियां थीं। इस दौरान एक दिन पूर्व काम रखा युवक गायब हो गया। थैला चेक किया तो उसमें से दो हजार के नोट गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर पता करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवक से रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें