गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। राजस्व पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र बैजनाथ के पासतोली (वज्यूला) गांव निवासी लता तिवारी (26) पत्नी दीप चंद्र तिवारी शनिवार को अपराह्न अपने घर पर फंदे से लटकी मिली। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लता का पति घर में खेतीबाड़ी करता है। कानूनगो भुवन वर्मा ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। लता के दो नाबालिग बच्चें हैं। थानाध्यक्ष मदन लान ने बताया कि परिजनों और लता के मायके वालों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच कर रही है। ब्यूरो