फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मजाक बनने से आहत युवक ने खुद को आग लगाई

विज्ञापन
fire shimla
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चार दोस्तों ने एक युवक का शराब के नशे में वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर मजाक बनने से आहत युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। 35 फीसदी से अधिक जले युवक को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में युवक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक युवक ने बीती रात अपने दोस्तों कन्हैया सैनी, आफताब, रोहित और नदीम के साथ शराब पी थी। नशा अधिक होने पर दोस्तों ने युवक का पंजाबी गाने पर थिरकते हुए वीडियो बना लिया। मजाक उड़ाने के उद्देश्य से दोस्तों ने यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो को देख युवक के पास कई लोगों के फोन आने लगे। दोस्तों के बीच मजाक बनने से आहत युवक ने बुधवार को अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में गंभीरावस्था में युवक को परिजन संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। डॉक्टरों ने बताया कि युवक 35 फीसदी से अधिक जल गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में युवक के भाई ने चारों दोस्तों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों कन्हैया सैनी, आफताब, रोहित और नदीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन



35 फीसदी जली हालत में अस्पताल में ले जाया गया
दोस्तों ने शराब के नशे में युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था
चार लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें