फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद सोमवार को नहीं चली डेमू

विज्ञापन
demu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। चोरी की घटना के बाद क्षतिग्रस्त डेमू ट्रेन का संचालन मंगलवार को नहीं किया गया। रेल विभाग के अनुसार मंगलवार को ट्रेन की मरम्मत की गई और चोरी गए सामानों को फिर से लगाया गया। साथ ही चोरी की घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए डेमू की जगह परंपरागत ट्रेन का संचालन किया गया। बुधवार से डेमू का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

लालकुआं, बरेली और काशीपुर के लिए संचालित हाई स्पीड डेमू ट्रेन को अभी एक सप्ताह ही पूरा हुआ है। इस बीच अराजक तत्वों ने यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए डस्टबिन, नल की टोटी, दरवाजों के हैंडिल आदि को चुरा कर रेलवे विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रेलवे ने मंगलवार को ट्रेन की मरम्मत की। रेलवे के एपीआरओ डीएस चौहान के मुताबिक कोच के सामानों दोबारा लगा दिया गया है। बुधवार से ट्रेन का पहले की तरह संचालन किया जाएगा। साथ ही आरपीएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों ने डेमू ट्रेन को रविवार को भी चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें