फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर युवती ने लड़कों को पीटा

विज्ञापन
महिला - फोटो : file
विज्ञापन
नैनीताल। होटल में काम करने वाले दो लड़कों ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास युवती से छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई युवती ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लड़कों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो युवतियां और उनके कुछ साथी दो लड़कों को पीट रहे थे। इसी बीच भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पिट रहे लड़कों को लड़कियों से बचाया और युवतियों से कानून अपने हाथ में न लेने की बात कही। सूचना पर मल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लड़कों को थाने ले आई। मल्लीताल थाने में युवती ने बताया कि दोनों लड़के उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इस कारण उसने उनके साथ मारपीट की। लड़कों ने बताया कि वह दोनों होटल में काम करते हैं। अनजाने में उनसे गलती हो गई। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। ऐसे में केस दर्ज नहीं किया गया। लड़कों को समझाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें