फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन पूर्व बाजपुर से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में झनकईया थाने की पुलिस ने बाजपुर पुलिस की सूचना पर बाजपुर के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाई गई एक युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है। इधर, प्रेमी युगल का कहना है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है और वह एक साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन

बाजपुर क्षेत्र के गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक का वही की एक युवती से तीन साल पहले दोस्ती हो गई। युवक ने जुलाई में मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया और 4 अगस्त को दोनों फरार हो गए। जिनकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शनिवार शाम मुख्य मार्ग पर घूम रहे दोनों को हिरासत में ले लिया है और बाजपुर थाने को सूचना दे दी है। युवती का कहना है कि उन्होंने 4 अगस्त को ही एक मंदिर में शादी कर ली है और वह अपने कथित पति के साथ ही ही रहेगी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामला बाजपुर थाने का है इसलिए दोनों को बाजपुर पुलिस के यहां पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें