रामनगर (नैनीताल)। ट्रक के टायर में शराब भरकर तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालधन चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में कांस्टेबल देवेंद्र सिंह राणा आदि ने सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तुमड़िया डाम मालधान चौड़-2 निवासी रतन सिंह को मालधन-3 पर रोका। उसके पास से ट्रक के टायर में हवा के बदले 50 लीटर शराब भरी देख पुलिस कर्मी सकते में आ गए। पुलिस ने रतन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।