बाजपुर। एसडीएम विवेक प्रकाश में अस्पताल और विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
एसडीएम विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को केलाखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छापा मारा। इस दौरान वहां तैनात दलजीत सिंह और विजय कुमार अनुपस्थित मिले।
वहीं सुल्तानपुर पट्टी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुपरवाइजर केसी बुधानी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, राजकीय इंटर कालेज सुल्तानपुर पट्टी, राजकीय इंटर कालेज केलाखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। इन संस्थानों में भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। बिजली के पंखे और लाइट अनावश्यक रुप से प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।