फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविघालय मे मोबाईल चोरी के आरोप मे पुलिस ने महाविघालय के छात्र को लिया हिरासत मे, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने महाविद्यालय में लंबे समय से चोरी हो रहे छात्र-छात्राओं के मोबाइल और रुपयों के मामले में सफलता पाई है। इस मामले में महाविद्यालय के ही एक छात्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिया गया आरोपी बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसआई विपिन जोशी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान मोबाइल और रुपये चोरी होने की कई छात्र-छात्राओं ने शिकायत कर तहरीर सौंपी थी। इस क्रम में मंगलवार सुबह महाविद्यालय की छात्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसका मोबाइल कॉलेज से ही चोरी हो गया था। उसने अपना चोरी हुआ मोबाइल मंगलवार सुबह एक छात्र के पास देखा। उसने जब मोबाइल वापस करने को कहा तो उक्त छात्र ने बताया कि उसने यह मोबाइल 1300 रुपये में बीकॉम के एक छात्र से खरीदा है। विवाद होने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बीकॉम के छात्र को उसके घर से दबोच लिया। कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को मामले के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें