अमरोहा। हादीपुर कला के जंगल में मिली बुजुर्ग की लाश की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बरेली जोन के सभी थानों से गुमशुदी की रिपोर्ट मांगी है। फिलहॉल परिजनों के आने के इंतजार में पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखावा दिया है।
सोमवार को नौगावां सादात थाना क्षेत्र केे गांव हादीपुर कलां के जंगल में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव रास्ते किनारे पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव मोर्चरी पर रखवा दिया था। आस-पास के लोगों से संपर्क साधने के बाद भी दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा हुआ है, दूसरे दिन भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसलिए जोन के बिजनौर, मुरादाबाद, संभल और रामपुर समेत पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क साधकर गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे यह पता चल सके कि किसी थाने मेें बुजुर्ग की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है।