फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक दिव्यांग महिला ने अपने पति पर दूसरा विवाह रचाने का आरोप लगाया है। उसने उत्पीड़न और खर्चा नहीं देने की बात कहते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को मौलेखाल, जिला अल्मोड़ा के ग्राम विनय पोस्टऑफिस रिकवासी निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को सौंपे पत्र में कहा कि उसका विवाह 1 मई 1987 को अजोली तल्ला सल्ट निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। उसका एक पुत्र भी है। महिला का कहना है कि उसका पति गांव में शादी के बाद उससे मिलने हफ्ते दस दिन में आता था। महिला का कहना है कि उसे अब पता चला कि उसके पति ने गुपचुप तरीके से कुठल गांव निवासी एक महिला से दूसरा विवाह कर लिया है।

दूसरी पत्नी से भी एक संतान है। महिला का कहना है कि उसका पति मोहान एक फैक्ट्री में कार्यरत है। पति ने उसे खर्चा देना बंद कर दिया है। जब वह पति के पास गई तो उसका उत्पीड़न करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। लोहनी ने बताया कि इस मामले में बृहस्पतिवार को भिकियासैंण थाने में महिला के पति के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें